टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। श्री धार्मिक लीला समिति नई दिल्ली लाल किले के मैदान में प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के शुरू होने वाले दिन से रामलीला का मंचन करती है जो रामायण के विभिन्न दृश्यों को प्रस्तुत करता है। लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत आज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर लाल किले नई दिल्ली में आयोजित दशहरा उत्सव के तहत मनाए जाने वाला 10 दिवसीय रामलीला मंचन का शुभारंभ करेंगे।
यह जानकारी श्री धार्मिक लीला समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय शर्मा एवं महासचिव धीरज बंसीधर गुप्ता ने दिया। उन्होंने बताया किश्री धार्मिक लीला समिति वर्ष 1923 से दशहरा उत्सव का आयोजन करते आ रही है। पिछले 100 वर्षों से हम इस अत्यंत पवित्र अवसर की परंपराओं और मूल्यों को संजोए हुए हैं।
इस कार्यक्रम में देश के अनेक राष्ट्रपति जैसे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, प्रणव मुखर्जी, द्रौपदी मुर्मू जैसे अनेक राष्ट्रपति शामिल हुए। उसी प्रकार अनेक उपराष्ट्रपति जैसे डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण, जाकिर हुसैन, शंकर दयाल शर्मा, जगदीप धनखड़ जैसे अनेक उपराष्ट्रपति शामिल हुए।
उसी प्रकार अनेक प्रधानमंत्री जैसे पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी जैसे अनेक प्रधानमंत्री शामिल हुए। उनके साथ-साथ विदेशी गणमान्य व्यक्तियों और राजनीतिकों की उपस्थिति से सुशोभित रहा है। सांसद सुखदेव भगत झारखंड के पहले राजनीतिक व्यक्ति हैं जिन्हें इस कार्यक्रम का शुभारंभ करने का अवसर मिला है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse