टीम एबीएन, रांची। रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची के द्वारा सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान वर्ष- 2025 के पाँचवें चरण का आयोजन ग्राम - दुबलिया, प्रखण्ड - कांके, जिला - राँची में किया गया। कार्यक्रम में आम, अमरूद, मोहगनी, आँवला, जामुन इत्यादि के 350 पौधों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुवात में स्थानीय शिव मन्दिर में आरती-पूजन कर दीप दान किया गया। उसके उपरान्त ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच लगभग 350 पौधों का वितरण किया गया।
ज्ञात हो श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्व स्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो अनेक जनकल्याण के कार्यक्रम लगातार करती रहती है। जनसेवा के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान वर्ष - 2025 के अन्तर्गत आज के शिविर से पूर्व ग्राम - जुरकेला (जिला सिमडेगा), ग्राम - दौलेचा (जिला - राँची), ग्राम - कोइन्जारा (जिला - गुमला) एवं ग्राम - तारूप (जिला - राँची) में भी समूह शाखा द्वारा लगभग 1510 पौधों का रोपण एवं वितरण किया जा चुका है।
कार्यक्रम के कुशल आयोजन में श्री आशुतोष नाथ शाहदेव का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। ग्राम दुबलिया से श्री विमल पहान और श्री अजय कच्छप कार्यक्रम में शामिल हुए।
श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची से श्री अरुण सिंह, श्री नवल किशोर सिंह, श्री राधा मोहन मिश्रा, श्री गंगाधर नाथ शाहदेव, श्री विक्रांत सिंह, श्री प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, श्री पवन कुमार, श्री सौरभ राज के साथ लगभग 20 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse