टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल लालपुर के सदस्यों की एक बैठक होटल सिटी पैलेस लालपुर में हुई। जिसकी अध्यक्षता मुख्य संरक्षक अभय कुमार सिंह एवं संचालन मुख्य संरक्षक बसंत दास ने किया। इसमें सर्वसम्मति से बजरंग वर्मा को लालपुर मंडल का अध्यक्ष चुना गया।
जबकि मुख्य संरक्षक के रूप में सुप्रियो भट्टाचार्य, अभय कुमार सिंह, बसंत दास, अजय राय, सूर्यभान सिंह, दिनेश साहू, अजय गुप्ता, रमेश सिंह, सुनील साहू, प्रशांत राजा, राजीव रंजन प्रसाद, हरविंदर सिंह बेदी, विजय राजगढ़िया, डॉ विजय राज, उमेश रंजन साहू, शंकर दुबे, आदित्य विक्रम जायसवाल, श्रीराम शर्मा, महामंत्री दिनेश सिन्हा, जयंत कर, मुन्ना गुप्ता, संजय वर्मा, मनोज गुप्ता, रणधीर सिंह, राजेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष अजीत दास, बाबू घनश्याम सिंह, सोनू वर्मा, कुणाल राय, पप्पू वर्मा, नवीन साहू, आफताब हसन, महामंत्री सुमित सिंह, सूर्य प्रभात, शशि वर्मा, अमरेंद्र द्विवेदी, विजय चौधरी, राजेश सिंह, मंत्री विकास वर्मा, शुक्र लोहार, सागर वर्मा, दीपक वर्मा, शिवकुमार शर्मा, विनोद, सुमित दास, राजीव शर्मा, टोनू दा, प्रचार मंत्री विनय कुमार, बिनु शेखर तिवारी, कोषाध्यक्ष अनिल प्रसाद और अंकेक्षक सुधीर कुमार सहित 31 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने कहा कि 6 अप्रैल को श्री महावीर मंडल लालपुर की विशाल शोभायात्रा श्री महावीर मंडल पूर्वी क्षेत्र के साथ मिलकर निकलेगी, जिसमें 101 झंडा महिलाओं की टोली विशेष रूप से शामिल होगी। साथ ही 7 मार्च को चैती दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस का लालपुर चौक में भव्य स्वागत किया जायेगा। बैठक के बाद 2 मिनट का मौन रखकर श्री महावीर मंडल लालपुर के संरक्षक स्वर्गीय अनिल टाइगर एवं विजय वर्मा को श्रद्धांजलि दी गयी। उक्त जानकारी नवचयनित अध्यक्ष बजरंग वर्मा (70701 29132) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse