टीम एबीएन, रांची। झारखंड के रांची में एक महिला ने चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया। मासूम की किलकारी सूरत से आ रही सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस में गूंजी है। रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे प्रशासन ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ट्रेन को हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचाया, जहां महिला ने रेलवे अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इसके लिए रेलवे अधिकारियों ने तत्परता दिखायी और यात्रियों के सहयोग से ये संभव हो सका।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची को जन्म देने वाली मां का नाम ऊषा देवी है, वह सूरत से रांची आ रही थी। राउरकेला स्टेशन से ट्रेन के आगे बढ़ाने के बाद उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। फिर हटिया स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो उसे मेडिकल हेल्प दी गयी। इसके बाद यात्रियों को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद महिला का ट्रेन में ही प्रसव हो गया। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन को सूचित किया।
यहां रांची रेल मंडल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोविंदपुर रेलवे स्टेशन में महिला यात्री को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई, इसी के साथ ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, ताकि ट्रेन हटिया स्टेशन से पहले कहीं न रुक सके। बता दें कि हटिया स्टेशन पर ट्रेन के आने से पहले वहां मेडिकल टीम मौजूद थी। ट्रेन के आते ही महिला यात्री को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। यहां बेहतर चिकित्सा के लिए मंडल रेल अस्पताल हटिया लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि मां और बच्ची दोनों सुरक्षित और स्वस्थ हैं।
महिला यात्री को तत्काल सहायता उपलब्ध करायी गयी और ग्रीन कॉरिडोर के जरिए ट्रेन को शीघ्र हटिया पहुंचाया गया। इसपर सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने मीडिया को बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन हमेशा तत्पर रहा है। ऐसे में अब रेलवे की इस सेवा की हर तरफ तारीफ हो रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse