गिल होंगे चैंपियंस ट्रॉफी के स्टार इंडियन प्लेयर : मांजरेकर

 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कौन सा भारतीय खिलाड़ी करेगा स्टार वाला प्रदर्शन? संजय मांजरेकर ने की भविष्यवाणी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गये हैं। टूर्नामेंट के आगाज से पहले भारतीय टीम भी शानदार लय में आ चुकी है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न हुए टी-20 और वनडे सीरीज में मिली जीत से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बड़ा हुआ है। 

लोगों को उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी अपने इसी फॉर्म को चैंपियंस ट्रॉफी में भी दोहरायेंगे। जिससे उन्हें खिताब जीतने में मदद मिलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज से पहले देश के पूर्व क्रिकेटर एवं मौजूदा कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने अपना विचार साझा करते हुए बताया है कि भारत का कौन सा क्रिकेटर चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी सबसे ज्यादा चमक बिखेर सकता है। मांजरेकर के मुताबिक युवा बल्लेबाज शुभमन गिल आगामी टूर्नामेंट में भारत के स्टार खिलाड़ी बन सकते हैं। 

मांजरेकर ने कहा शुभमन गिल के हालिया फॉर्म और उनके खेल में निरंतर सुधार को देखकर लगता है कि यह टूर्नामेंट उनके लिए बहुत खास साबित हो सकता है। मांजरेकर ने गिल की तारीफ करते हुए कहा कि वह बड़े मैचों में अपनी काबिलियत और भरोसेमंद बल्लेबाजी दिखा सकते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse