सिडनी टेस्ट में हिटमैन ड्राप, अब क्या?

 

  • सिडनी टेस्ट से रोहित शर्मा ड्रॉप! किस के हाथ में भारतीय टीम की कमान? कोहली या बुमराह!

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच शुक्रवार 3 जनवरी से सिडनी में खेला जायेगा। इस मैच के नतीजा से यह भी कन्फर्म हो जायेगा कि भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में बना रहेगा या नहीं। 

अगर भारत यह टेस्ट जीत जाता है तो वो फ़ाइनल की दौड़ में बना रहेगा, लेकिन अगर वह यह टेस्ट हारता है तो भारत इस दौड़ से बाहर हो जायेगा। इससे पहले भारतीय टीम के कैंप से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारत के टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के लिए आराम दिया जाना तय है और उनकी जगह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की कमान संभाल सकते हैं।

इसके अलावा शुभमन गिल की प्लेइंग 11 में वापसी भी तय है और केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे जबकि चोटिल आकाश दीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में चुना जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार रोहित ने कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को अपने बाहर होने के फैसले के बारे में सूचित कर दिया है और दोनों ने इस पर सहमति भी जतायी है।

वहीं दूसरी ओर मैच प्रैक्टिस के दौरान कोच गंभीर को बुमराह के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया। जबकि रोहित ने नेट अभ्यास के लिए आने वाले आखिरी लोगों में से थे। रोहित में टेस्ट में संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेले गये पिछले तीन टेस्ट मैचों में मात्र 6.2 और पिछले नौ टेस्ट मैचों में 10.93 की औसत से रन बनाये हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse