छह को 56 लाख महिलाओं के खाते में आयेंगे 2500 रुपये खटाखट

 

  • 6 जनवरी को मंईयां सम्मान समारोह का आयोजन
  • 56 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होंगे 2500 रुपये

टीम एबीएन, रांची। आगामी 6 जनवरी को मंईयां सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन 56 लाख महिलाओं के खाते में 2500 ट्रांसफर करेंगे। दरअसल, 6 जनवरी को रांची के नामकुम के खोजा टोली मैदान में मंईयां सम्मान समारोह होगा। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 1 बजे समारोह की शुरुआत करेंगे। इस समारोह में राज्यभर से करीब 3 लाख महिलाओं के जुटने की उम्मीद है। इसके लिए महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिलों को पहले से ही पैसा उपलब्ध करा दिया है। 

वहीं, बता दें कि राज्य सरकार पहले अपनी इस अहम मंईयां सम्मान योजना समारोह का आयोजन दिसंबर में ही करने वाली थी, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद 7 दिन के राजकीय शोक की वजह से इसे 6 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया। 

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार इसे 28 दिसंबर से शुरू किया जाना था। बता दें कि अगस्त में शुरू की गई इस अहम योजना के जरिए 18 से 50 साल की आयु की महिलाओं को शुरू में 1,000 रुपये दिए गए, जिससे राज्य की करीब 55 लाख महिलाओं को लाभ मिला। 

हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव के दौरान दिसंबर से महिलाओं को यह सम्मान राशि एक हजार से बढ़ाकर 2,500 रुपये करने का वादा किया था। विधानसभा चुनाव की घोषणा से एक दिन पहले सोरेन कैबिनेट ने दिसंबर से 1,000 की जगह 2,500 रुपये बढ़ाने का ऐलान किया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse