टीम एबीएन, रांची। लोकसभा चुनाव के रण में राजनीतिक बयानबाजियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन को निशाने पर लिया है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने एक बयान में कहा था कि चार जून के बाद सीएम नीतीश कुमार फिर बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
तेजस्वी के इस बयान पर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि क्यों प्रश्न करके समय बर्बाद करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के स्तर पर दुर्लभ मूर्ख राहुल गांधी हैं, प्रदेश में तेजस्वी यादव हैं और यूपी में टीपू हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि इन लोगों के सवाल पर मीडिया कृपया अपना समय बर्बाद न करे। ये लोग दुर्लभ मूर्ख हैं, हमलोग 400 पार इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वो लोग हैं। अगर ये लोग नहीं होते तो हम लोग चार सौ पार कहां से करते। इनके जैसे दुर्लभ मूर्ख अगर रहेंगे तो देश इन्हें कैसे चुनेगा।
इन पर समय बर्बाद नहीं कीजिये। चार जून के बाद देश को बहुत आगे बढ़ना है। इन मूर्खों के चक्कर में अगर आप लोग रहेंगे तो करियर चौपट हो जायेगा।इसके अलावा उन्होंने कहा कि रोहणी आचार्य ने कहा था कि अगर मुझपर खरोंच भी आई तो इसके जिम्मेदार भाजपा के लोग होंगे। इस सवाल के जवाब में अजय आलोक ने कहा कि कहां से खरोंच आयेगी उनपर।
चार जून को लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आयेगा और पांच जून का उनका सिंगापुर का टिकट है। अजय आलोक ने इंडिया गठबंधन को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सिर्फ मुसलमान का समर्थन करता है। साल 1947 में मुसलमानों के लिए पाकिस्तान बन गया था। राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह ऐसे दुर्लभ व्यक्ति हैं, जिन्होंने सवा सौ साल पुरानी पार्टी को जमीन में मिला दिया।
उन्होंने कहा कि चार तारीख को चुनाव का परिणाम आयेगा। 5 तारीख को विपक्ष के नेता देश छोड़कर दूसरे देश घूमने चले जायेंगे। वहीं, तेजस्वी यादव पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि वह बिहार का बोझ क्या उठायेंगे, 34 साल की उम्र में वह अपना बोझ नहीं उठा पा रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse