एबीएन सोशल डेस्क। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि प्रदेश में आमजन को हीटवेव से राहत देने के लिए चिकित्सा संस्थानों में बेहतर प्रबंध किये गये हैं। विभाग का प्रयास है कि लू और तापघात से किसी व्यक्ति को तकलीफ न हो।
पीड़ितों को तत्काल बेहतर उपचार मिले। राज्य स्तर से लेकर खंड स्तर तक अधिकारियों को फील्ड में जाकर हीटवेव प्रबंधन की सघन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। भीषण गर्मी से राहत और अच्छी बारिश के लिए अब पूजा-पाठ किया जा रहा है।
जयपुर के शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार, जल साधना, यज्ञ साधना के साथ ही जल तपस्या की जा रही है। पानी के भगोने और पानी से भरे ड्रम में बैठकर कर जल तपस्या की जा रही है। राजधानी जयपुर में सोमवार को तापमान का सात साल पुराना रिकॉर्ड टूटा और पारा 46.4 तक पहुंच गया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse