एबीएन सोशल डेस्क। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुञ्ज के मार्गदर्शन में स्थानीय शक्तिपीठ एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में कोटा राजस्थान में चलाये गये पिछले पांच दिवसीय बालसंस्कार शाला शिविर सत्र के शानदार व भव्य कार्यक्रम आयोजन जिसमें बाल-वृन्द गणों के भव्य गीत गायन व लगन श्रद्धा से प्रज्ञागीत युक्त आनंदमय वातावरण में संपन्न हुआ।
इसमें पिछले चार दिनों में बच्चों ने जो सीखा उनकी बहुत मनमोहक, प्रेरक व उत्साहपूर्वक प्रस्तुतियां दीं। इसमें प्रात: कालीन जागरण के साथ दिन का शुभारंभ गायत्री महामंत्र सस्वर पाठ से लेकर रात्रिकालीन तक की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए, जीवन जीने की कला कैसी हो तथा महापुरुषों के प्रेरक प्रसंगों को नाटिकाओं व अन्य कई रोचक माध्यमों से हम बदलेंगे, युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, बच्चों को बताया गया।
शिविरार्थी बच्चों ने भी संकल्प लेकर सबको आश्वस्त किया कि हम मोबाइल के लत से दूर रहेंगे और वर्जनाओं से बचेंगे। इस संस्कारवान बालकों के सराहनीय कार्यक्रम की सर्वत्र बच्चों में अनुकरण की चर्चा हो रही है। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse