लेखक त्रिपुरारी पांडेय को मिला प्राइड नेशन अवार्ड

 

  • साहित्य के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए मिला सम्मान
  • अमेजॉन और फ्लिीप कार्ड पर भी उपलब्ध हैं इनकी किताबें

टीम एबीएन, कोडरमा। मलयपुर निवासी अनीता देवी के छोटे पुत्र त्रिपुरारी पांडेय को उनकी साहित्यिक उपलब्धि व हिंदी साहित्य में उनकी बढ़ती प्रभावशीलता के आधार पर ज्ञान उदय फाउंडेशन राजस्थान ने अपने प्रतिष्ठित सम्मान प्राइड नेशन अवार्ड से इन्हें नवाजा है। 

त्रिपुरारी को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र भी दिया गया है। हिंदी साहित्य में उनकी गहरी रूचि है ये अबतक दो किताबे लिख चुके हैं और अन्य पुस्तकों पर कार्य जारी है। त्रिपुरारी ने बताया कि इनके काब्य संग्रह कलम के बोल और एक झलक इन दिनों अमेजॉन और फ्लिप कार्ड पर भी उपलब्ध हैं। 

बताते चलें कि इनकी लिखी पुस्तक एक झलक अमेज़न, फ्लिपकार्ट, सोपसी पर ऑनलाइन होकर पूरे विश्व में उपलब्ध है। ये दूरदर्शन, आकाशवाणी एवं अन्य टीवी चैनलों पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। लॉकडाउन में त्रिपुरारी अपनी रचना के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव का संदेश दे रहे थे। ये अपने गांव मलयपुर के प्रतिभावान लेखक हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse