एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सिंदरी में बूथ संख्या 398, 399 और 400 के करीब 3,400 मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार कर दिया। सुबह से पीठासीन पदाधिकारी और अन्य मतदानकर्मी बूथ में मतदाताओं के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई मतदाता मतदान करने के लिए नहीं पहुंचा।
मतदान केंद्र से थोड़ी दूरी पर ग्रामीण खड़े रहे, लेकिन मतदान नहीं किया। वोट बहिष्कार की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। बीडीओ और डीएसपी सिंदरी बस्ती में पहुंचे। लोगों को समझाने और वोट करने के लिए मनाने की कोशिश चल रही है।
सिंदरी के एसडीपीओ भूपेंद्र राउत और बलियापुर के बीडीओ राजेश कुमार ग्रामीणों के साथ वार्ता कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बातचीत से इसका हल निकल सकता है।
इससे पहले 398 नंबर बूथ पर नागेश्वर प्रसाद सिंह ने चोरी-छिपे जाकर मतदान किया। उधर, ग्रामीण वोट करने की बजाय इलाके में पौधरोपण कर रहे हैं। इसकी वजह भी बता रहे हैं।
एक अन्य वोटर ने कहा कि सिंदरी फर्टिलाइजर के प्रबंधन और सरकार ने 75 साल से हमें बेवकूफ बनाकर रखा है। हमारी जमीन पर सिंदरी फर्टिलाइजर की स्थापना हुई थी। आज हम पानी के लिए तरस रहे हैं। पीएम आवास हमें नहीं मिल रही। हमें कोई सरकारी सुविधा नहीं मिल रही। हमारे पुरखों ने कौड़ी के भाव जमीन दे दी थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse