एबीएन न्यूज नेटवर्क, तोरपा/रांची। थाना क्षेत्र अंतर्गत तोरपा-खूंटी मुख्य मार्ग पर कोरला मोड़ के पास बुधवार की रात 11 बजे सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। मृतकों में अजीत तोपनो (22) व अनुज तोपनो (18) शामिल हैं। अजीत गेरेंडा बरटोली का तथा अनुज रिडूम गांव का रहनेवाला था। दोनों दोस्त थे।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात दोनों एक केटीएम बाइक से डोड़मा में मंडा पूजा देखने जा रहे थे। वहां छऊ नृत्य का आयोजन किया गया था। रास्ते में कोरला मोड़ के आगे काका ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात वाहन को उन्होंने धक्का मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल तोरपा लाया गया।
अजीत की मौत अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही हो गयी थी। गंभीर रूप से घायल अनुज को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। परंतु रांची जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गयी। गुरुवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंपा दिया गया। दोनों युवकों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse