टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में चल रहे तीन दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप का समापन हुआ, तीसरे दिन 85 छात्राओं ने भाग लिया। तीन दिनों समर कैंप में 200 से भी अधिक बच्चों ने भाग लिया। इस समर कैंप में के अंतर्गत बच्चों को योगा, क्रिएटिविटी, पर्सनैलिटी, डेवलपमेंट, वैदिक शिक्षा, सेवा कार्य, देशभक्ति, दैनिक जीवन के श्लोक, सहित अनेक विषयों की शिक्षा दी गई।
समर कैंप में सभी बच्चे बहुत उत्साहित थे एवं बहुत रुचि के साथ सभी ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेते हुए खूब मस्ती भी की। समापन समारोह में डॉ अर्चना अग्रवाल के द्वारा लड़कियों को मासिक धर्म के समय किन-किन स्वास्थ्य संबंधी बातों का ध्यान रखना चाहिए इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चियों के बीच सैनिटरी पैड्स वितरित किये गये। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर लड़कियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
उन्होंने कहा समर कैंप के आयोजन से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता और हम किसी भी विषम परिस्थिति का मुकाबला कर सकते हैं। कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षकों को उचित मानदेय और उपहार दिये गये, विद्यालय की कर्मचारियों को छाता, साड़ी और रुपये का लिफाफा दिया गया। प्रभाकर अग्रवाल और रूपा अग्रवाल के मार्गदर्शन में मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा 11वें समर कैंप का समापन प्रादेशिक उपाध्यक्ष अलका सरावगी ने किया।
मौके पर गीता डालमिया, शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, सचिव उर्मिला पाड़िया, कोषाध्यक्ष शशि डागा, निवर्तमान अध्यक्ष नैना मोर, उपाध्यक्ष लक्ष्मी पाटोदिया और सरिता अग्रवाल, रीता केडिया, अरुण गुप्ता, सीमा टांटिया, ललिता नारसरिया, सुनीता सरावगी, पुष्पा अग्रवाल, शशि अग्रवाल, स्वर्णा लता जैन, शोभा हेतमसरिया प्रीति पोद्दार, रीना सुरेखा, छाया अग्रवाल, सुनैना लॉयलका, प्रीति फोगला, मंजू तुलस्यान, सरिता अग्रवाल उपस्थित थीं। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने तीन दिवसीय समर कैंप की सफल आयोजन की सराहना करते हुए प्रशंसा की है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी। उक्त जानकारी मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा की मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse