मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा ने कराया सदर अस्पताल में स्थायी प्याऊ का निर्माण

 

जल है तो जीवन है, जल है तो कल है : डॉ प्रभात कुमार

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा ने वासुदेव प्रसाद अमित कुमार और स्वर्गीय अंता देवी के सौजन्य से सदर अस्पताल में स्थायी प्याऊ का निर्माण कराया। जिससे अस्पताल परिसर में मरीज के साथ आये परिजनों को ठंडा पानी मिल सके। इस स्थायी प्याऊ का उद्घाटन सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने नारियल फोड़कर एवं पूजा- अर्चना कर की। साथ ही लड्डू प्रसाद का भोग लगाया गया। 

मौके पर डॉ प्रभात कुमार ने मारवाड़ी महिला सम्मेलन के जनसेवा कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि सदर अस्पताल में स्थायी प्याऊ का निर्माण होने से मरीजों एवं सभी लोगों को शुद्ध पीने का ठंडा पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि जल है तो जीवन है जल है तो कल है। 

इस अवसर पर सदर अस्पताल के डॉ विमलेश सिंह (ड्यूटी  सुपरिटेंडेंट) मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय  सचिव रूपा अग्रवाल भी मुख्य रूप से उपस्थित थी। मौके पर शाखा ने सदर अस्पताल में बच्चों के बीच मिठाइयां एवं बिस्किट का वितरण किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष गीता डालमिया, प्रादेशिक उपाध्यक्ष अलका सरावगी, रांची शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, शाखा सचिव उर्मिला पाड़िया, प्रीती बंका, प्रीती पोद्दार, छाया अग्रवाल, संगीता गोयल, मंजू केडिया, कुसुम पटवारी, सीमा पोद्दार, स्वर्णालता जैन, रेखा जैन, सुनीता सरावगी, करुणा अग्रवाल, उषा सोंथालिया, मंजू तुलस्यान, इन सभी बहनों का सहयोग रहा। 

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने भी मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा चलाए जा रहे हैं कल्याणकारी कार्यों की सराहना की है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी। उक्त जानकारी मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा के मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse