डीएवी कपिलदेव में 11वीं के विद्यार्थियों के लिए हुई प्रवेश परीक्षा

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 17.03.2024को डीएवी  कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में शैक्षणिक सत्र-2024-25 के लिए विज्ञान और वाणिज्य के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत रही।

विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एमके सिन्हा ने बताया कि  दिनांक 02.04.2024 को प्रवेश परीक्षा का आयोजन एक बार फिर किया जायेगा। वर्ग 11 में प्रवेश हेतु 17 मार्च के बाद फार्म भरने वाले और किसी कारण से इस परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाये छात्र इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। 

अभी भी फ़ार्म उपलब्ध है जिसे विद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट www.davkapildev.in पर दिनांक 23 मार्च, 2024 तक लिया जा सकता है।
जैसा कि आपको मालूम है कि डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू झारखण्ड राज्य के प्रतिष्ठित विद्यालयों में से एक विद्यालय है।

यहां कुशल एवं समर्पित शिक्षकों के द्वारा शिक्षण का कार्य तकनीकी माध्यमों से कराया जाता है तथा परीक्षा का परिणाम हर वर्ष शत-प्रतिशत रहता है।विद्यालय प्रबंधन शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है। 

विद्यालय के पांच छात्रों  तथा प्राचार्य एम के सिन्हा को विशेष उपलब्धियों के कारण राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत किया जा चुका है। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse