कोल्हान में सीएम चंपई सोरेन ने खोला सौगातों का पिटारा

 

सीएम चंपाई सोरेन ने डिग्री कॉलेज समेत 119 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोल्हान। सीएम चंपाई सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका में डिग्री कॉलेज (कोल्हान विश्वविद्यालय) का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अब उच्च शिक्षा के लिए बच्चों को जमशेदपुर या अन्य शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्वालिटी एजुकेशन पर वे जोर दे रहे हैं।  

उन्होंने इस दौरान कुल 119 करोड़ 19 लाख 291 रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। 100 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं तीन योजनाओं का उन्होंने शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी है।

बुनियादी व्यवस्थाओं को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। समृद्ध जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए कदम बढ़े हैं। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका क्षेत्र में डिग्री कॉलेज का शिलान्यास किया गया। 

निश्चित रूप से आने वाले दिनों में इस डिग्री महाविद्यालय में उच्च शिक्षा की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अब जमशेदपुर या अन्य शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य के आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर, पिछड़ा, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्ग-समुदाय के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध कराया जा सके। इस दिशा में उनकी सरकार निरंतर प्रयासरत है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की समृद्ध जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषाओं के विकास एवं संवर्धन के लिए अब प्राथमिक विद्यालयों से ही इन भाषाओं में पढ़ाई शुरू होगी। संताली, मुंडारी, उरांव सहित जनजातीय भाषाओं के घंटी आधारित शिक्षकों की नियुक्ति जल्द की जायेगी। राज्य में बंगाली तथा उड़िया भाषा की भी पढ़ाई प्राथमिक विद्यालयों से शुरू हो, यह उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse