टीम एबीएन, मेदिनीनगर (पलामू)। चावल विकास निदेशालय, भारत सरकार पटना के सहायक निदेशक डॉ अरविंद कुमार के द्वार केंद्र पोषित योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन एवं टीआरएफए 2023 -24 के अनुवीक्षण के तहत पलामू जिला अंतर्गत, मेदीनीनगर, नीलांबर-पीताम्बरपुर (लेस्लीगंज) पाटन, नावाबाजार प्रखंड के खनवा, रबदा, कुंदरी में सरसो,चना और मंसूर का भौतिक निरीक्षण किया गया।
साथ ही टीआरएफए योजना के तहत नीलांबर-पीताम्बरपुर प्रखंड के सिंगल विंडो सेंटर में गरमा मूंग बीज का वितरण किया। सहायक निदेशक के साथ तकनीकी सहायक मनोज कुमार, बीटीएम सुमित वर्मा, एटीएम प्रकाश रंजन सिंह, सुनैना कुमारी, अभिमन्यु कुमार,अनिल मेहता सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse