टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने प्रधान सचिव ग्रामीण कार्य विभाग के पद पदस्थापित अजय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए स्वास्थ्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया है। वहीं, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रहे विनय कुमार चौबे का तबादला करते हुए उन्हें पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
कृषि सचिव अबु बकर सिद्दिकी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक खान एवं भूतत्व विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। श्री सिद्दिकी खनिज विकास निगम के अध्यक्ष के भी अतिरिक्त प्रभार रहेंगे। कार्मिक सचिव प्रणीण कुमार टोप्पो अपने विभाग के साथ उद्योग विभाग के सचिव बनाये गये हैं।
सचिव ग्रामीण विकास विभाग चंद्रशेखर को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ ग्रामीण कार्य विभाग का सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उद्योग सचिव जितेंद्र कुमार सिंह को कृषि सचिव बनाया गया है। वे खान आयुक्त के पद पर भी रहेंगे। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।
झारखंड में अभी और भी शीर्ष स्तर पर अधिकारियों के बदले जाने की संभावना है। सरकार के स्तर पर इसमें तेजी से विचार चल रहा है। बड़े स्तर पर आइएएस अधिकारियों को बदला जा सकता है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अंदरखाने में तबादले की तैयारी चल रही है। इसमें सचिव स्तर के कई अधिकारियों को बदला जा सकता है। वहीं, कुछ जिले में भी ट्रांसफर हो सकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse