टीम एबीएन, रांची। आजसू पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। रांची लोकसभा क्षेत्र समेत समस्त राज्य में हमारे संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है। आप सभी को अपने अपने प्रभार क्षेत्र में जमीनी स्तर पर जनता के बीच रहकर काम करना है। यह वर्ष हमारे संघर्षों के सकारात्मक परिणाम और राज्य को एक बेतहर नेतृत्व देने का वर्ष है।
उक्त बातें पार्टी उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा प्रभारी हसन अंसारी ने केंद्रीय कार्यालय में आयोजित हटिया विधानसभा अंतर्गत शहरी क्षेत्र के सभी वार्ड प्रभारियों की बैठक में कही। इस बैठक में सभी प्रभारियों को अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी के भावी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गयी।
केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि राज्य की जनता सरकार से त्रस्त है। इनके नेतृत्व में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। जनसेवा की शपथ लेने वाले अधिकारी आज लोगों की बात नहीं मान रहे हैं। जनता अब इस अराजकता से निजात चाहती है। आजसू पार्टी राज्य में सकारात्मक राजनीति की वाहक बनेगी। इस परिवर्तन में सभी कार्यकतार्ओं की भूमिका अहम है।
इस बैठक में केंद्रीय महासचिव सह रांची लोकसभा प्रभारी राजेन्द्र मेहता, केंद्रीय महासचिव निर्मला भगत, केंद्रीय सचिव सह रांची महानगर प्रभारी जितेंद्र सिंह, केंद्रीय कार्यालय सचिव बनमाली मंडल, केंद्रीय सचिव भरत काशी, वर्षा गाड़ी, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, महिला महानगर अध्यक्ष सीमा सिंह, ज्ञान सिन्हा, गौतम सिंह, बंटी यादव, रमेश गुप्ता, सतेंद्र सिंह, कृष्णा सिंह समेत वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी आजसू पार्टी के रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse