टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के सान्निध्य में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन झामुमो के 51वें स्थापान दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। मौके पर कल्पना सोरेन ने विधिवत पार्टी का झंडा लहराते हुए अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।
जनसभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी कुर्सी सिर्फ इसलिए छोड़ दी क्योंकि वे किसी के सामने झुकते नहीं हैं। हमारे जितने विधायक और कार्यकर्ता यहां मौजूद हैं, उनका मनोबल देखकर ऐसा लग रहा है कि हमने दिखा दिया कि झारखंड कभी झुकेगा नहीं।
इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। गिरिडीह की जनसभा में पहुंचने के पहले कल्पना सोरेन ने पीरटांड़ पार्श्वनाथ पर्वत की तलहट्टी में मांझीथान में पूजा-अर्चना की। समारोह में मंच पर मंत्री हफीजुल हसन, बेबी देवी, महुआ माजी, मथुरा प्रसाद महतो, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय के पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद, जयप्रकाश वर्मा समेत अन्य मौजूद हैं।
गिरिडीह के झंडा मैदान में सोमवार को झामुमो का 51वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। इस दौरान विधिवत रूप से पार्टी का झंडा लहराते हुए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। गिरिडीह की जनसभा में पहुंचने से पहले कल्पना सोरेन पीरटांड़ पहुंचीं और पार्श्वनाथ पर्वत की तलहट्टी में मांझीथान में आराधना कीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse