गुजरात टाइटंस को झटके पे झटका

 

  • आईपीएल शुरू होने से पहले गुजरात को झटका, 3.60 करोड़ के इस खिलाड़ी का हुआ एक्सीडेंट

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कप्तान हार्दिक पांड्या के दूसरी टीम में जाने और मोहम्मद शमी के आईपीएल से बाहर होने के बाद गुजरात टाइटंस को एक और बड़ा झटका लगा है। आईपीएल 2024 के ऑक्शन में 3.60 करोड़ रुपये में बिकने वाले रॉबिन मिंज सड़क हादसे में घायल हो गये हैं। उन्हें गुजरात ने चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद से लड़कर खरीदा था।

यह घटना तब घटी जब वह झारखंड में अपनी सुपरबाइक को राइड कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी बाइक की किसी और बाइक से टक्कर हो गयी। इसी दौरान मिंज ने बाइक पर से कंट्रोल खो दिया और हादसे का शिकार हो गये। मिंज के पिता फ्रांसिस मिंज ने बेटे के घायल होने की घटना की पुष्टि की है। हालांकि, उनका कहना है कि रॉबिन को मामूली चोटें हैं और वह निगरानी में हैं। उन्होंने कहा- कुछ भी गंभीर होने जैसा नहीं है। डॉक्टर उनका ध्यान रख रहे हैं। 

कप्तान हार्दिक पांड्या के दूसरी टीम में जाने और मोहम्मद शमी के आईपीएल से बाहर होने के बाद गुजरात टाइटंस को एक और बड़ा झटका लगा है। आईपीएल 2024 के ऑक्शन में 3.60 करोड़ रुपये में बिकने वाले रॉबिन मिंज सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें गुजरात ने चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद से लड़कर खरीदा था।

मिंज को बिग हिटर माना जाता है। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था और वह 3.60 करोड़ में बिके थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 साल के मिंज को फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। मिंज एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले शुभमन गिल, जो कि गुजरात के कप्तान भी हैं, उनके पिता से मिले थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, सुपरबाइक का अगला हिस्सा हादसे के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, मिंज के दाएं घुटने में चोट लगी है। हार्दिक और शमी के जाने से नुकसान झेल रही गुजरात की टीम को एक और बुरी खबर मिली है। रॉबिन कब तक फिट होंगे इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है और उनके खेलने पर भी संशय है। हालांकि, गुजरात के फैंस चाहेंगे कि रॉबिन खेलें। उन्हें आने वाले समय का बड़ा खिलाड़ी माना जा रहा है। 

आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। पहले मैच में चेपॉक में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। गुजरात टाइटंस अपने अभियान की शुरुआत अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगा। मुंबई की कप्तानी हार्दिक करते दिखेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse