टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 3 मार्च को शिव मंदिर कांके रोड गोंदा टाउन और श्री बाबा कलेश्वर शिव मंदिर मिसिर गोंदा के वरिष्ठ सदस्यों की बैठक की गयी, जिसमें आगामी 8 मार्च को शिव बारात के आयोजन पर आपसी सहमति से बाराती के मार्ग और उसकी स्वागत करने की योजनाओं को आम जनता तक घर घर से बाराती में शामिल होने का निमंत्रण पत्र देने की योजना बनायी गयी।
मिसिर गोंदा से बारात निकाली जायेगी, जो धावन नगर गांधी नगर कांके रोड होते हुए शिव मंदिर गोंदा टाउन तक जायेगी। इस पूरे समारोह में लगभग पांच हजार भक्तों के शामिल होने की तैयारी चल रही हैं, जो भव्य जुलूस के रूप में पूरे क्षेत्र का भर्मण करेगी।
इस जुलूस में हाथी घोड़े से लेकर भूत पिशाच के रूप में लोग शामिल रहेंगे मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा। शिव पक्ष का नेतृत्व वार्ड पार्षद गोंदरा उरांव, श्रवण कुमार, सूरज जायसवाल, कुंदन कुमार, छोटन लोहार, राणा मिश्र, मोनु सिंह, जगदीश गाड़ी, सुधीर सिंह, रत्नेश कुमार करेंगे।
कन्या पक्ष की अगवानी मंदिर के ट्रस्टी जयंत नाथ शाहदेव, रचना शाहदेव, नकुल तिर्की, राजेश रजक, रमेन्द्र कुमार विश्वनाथ सरकार, बापा दास, राजू रजक, गौतम गोराई करेंगे। इस पूरे समारोह में विभिन्न प्रकार के झांकी सजायी जायेगी, जिसमें तरह तरह के जंगली जानवरों के भेष में बाराती उपस्थिति रहेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse