यूएस ओपन कप में नहीं खेलेंगे मेसी

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी अमेरिका के महत्वपूर्ण फुटबॉल टूर्नामेंट यूएस ओपन में भाग नहीं लेंगे। मेसी की अमेरिकी टीम इंटर मियामी ने इस बार यूएस ओपन कप में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। 

मेजर लीग सॉकर की 26 टीमों में से केवल आठ टीम ही इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। मेजर लीग सॉकर की जिन 8 टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला किया है उनमें अटलांटा, डलास, ह्यूस्टन, कैनसस सिटी, लॉस एंजिल्स एफसी, साल्ट लेक, सैन जोस और सिएटल शामिल हैं। 

इस प्रतियोगिता में कुल 96 टीम अपना भाग्य आजमायेंगी। ह्यूस्टन इस टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है। उसने पिछले साल फाइनल में इंटर मियामी को 2-1 से हराया था। मेसी चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल पाये थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse