एबीएन सेंट्रल डेस्क। कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिन्दी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिन्दी ट्रांस्लेटर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर पेपर । का रिजल्ट 23 नवंबर 2023 को जारी किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए पेपर 2 का आयोजन 31 दिसंबर को किया गया।
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा में कुल 296 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। जिसमें, सामान्य वर्ग के 150, ओबीसी के 69, ईडब्ल्यूएस के 25, एससी के 38 और एसटी के 14 उम्मीदवार शामिल हैं।
सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये महीने तक वेतन दिया जाएगा। वहीं, अन्य पदों पर 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse