झारखंड : नया मीटर लगाने में लाभुकों को नहीं देना होगा तार

 

रांची में लगे 1,96,000 नये स्मार्ट मीटर, उपभोक्ताओं को नहीं देना है तार, बिरंची नारायण के सवाल पर मंत्री ने सदन में दिया जवाब 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में 1,96,000 नया स्मार्ट मीटर लग गया है। इसके लिए उपभोक्ताओं को तार नहीं देना है। विधायक बिरंची नारायण के प्रश्न पर ये जवाब सदन में विभागीय मंत्री द्वारा दिया गया।

रांचीवासियों से नया स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कई मीटर तांबा का सर्विस वायर मांगा गया था, क्योंकि स्मार्ट मीटर को घरों से बाहर लगाया जा रहा था। इस कारण कॉपर तार काफी लग रहा था और स्मार्ट मीटर लगानेवाली एजेंसी ने खुद तार नहीं देकर उपभोक्ताओं से ही लेकर लगाया है। 

इसके साथ ही उपभोक्ताओं के पैसे से खरीदा हुआ पुराना बिजली मीटर भी एजेंसी के कर्मी अपने साथ ले गये, जबकि वह उपभोक्ताओं ने खरीदा था। विधायक बिरंची नारायण ने विधानसभा में ये मामला उठाया। तार घोटाले का पैसा 1,96,000 उपभोक्ताओं को वापस कराया जाये या बिजली बिल में क्षतिपूर्ति दिलवायी जाये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse