एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (1 मार्च 2024) को धनबाद जिले के सिंदरी में हर्ल उर्वरक संयंत्र का लोकार्पण करने के बाद कहा कि मैंने वर्ष 2018 में बंद पड़े इस खाद कारखाने को चालू करने का संकल्प लिया था। मैंने आपसे कहा था कि इस कारखाने को चालू करवाऊंगा। आज इसका लोकार्पण हुआ है। ये मोदी की गारंटी थी, आज ये गारंटी पूरी हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर्ल के सीसीआर का निरीक्षण करने के बाद प्लांट में काम करने वाले 47 मजदूरों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि आज झारखंड को 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उपहार मिला है।
मैं अपने किसान भाइयों को, आदिवासी समाज के लोगों को और झारखंड की जनता को इन योजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। हर्ल सिंदरी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमने जनजातीय समाज, गरीबों, युवाओं और महिलाओं को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर झारखंड के लिए काम किया है।
उन्होंने कहा कि यूरिया के मामले में भारत तेजी से आत्मनिर्भर होने की राह पर अग्रसर है। पीएम मोदी ने कहा कि अपना देश भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। आगामी 2047 तक विकसित भारत बन जायेगा।
आज के समय में भारत 8.4 प्रतिशत की दर से विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज से संपन्न राज्य है। अब लोग इसे किसानों का राज्य भी मानेंगे, क्योंकि यहां के किसान भी जल्द आत्मनिर्भर होंगे। अपनी जमीन से बेहतर पैदावार लेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse