एबीएन सोशल डेस्क। आज दिनांक 19 दिसंबर 2023 को विश्व हिंदू परिषद अगाशे नगर में श्री अयोध्याधाम राम जन्मभूमि पूजित अक्षर को लेकर भ्रमण किया किया गया। महर्षि नगर मंदिर से बसंत विहार मंदिर में अक्षत लाया गया।
मौके पर क्षेत्र के सभी श्रद्धालु इस शोभायात्रा अपने शीश में अक्षत कलश को लेकर मंदिर पहुंचे। मंदिर में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों के अलावा क्षेत्र के सभी लोग शामिल हुए।
मंदिर कमेटी से बीएन सिंह, एनके पाठक, प्रभात रंजन सिंह, सत्य नारायण सिंह, एसपी सिंह, बीरेंद्र शर्मा, मंदिर के पुजारी अर्जुन पंडित, आरएसएस से भोला विश्वास, उदय सिंह, रावत जी, डीएन सिंह, एसके दुबे, दीपक वर्मा, पवन, दिनानाथ गुप्ता, विहिप के प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन एवं नगर के लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse