स्टार्क पर 24.75 और कमिंस पर लगी 20.50 करोड़ की बोली

 

पांच खिलाड़ियों को 10 करोड़ से ज्यादा कीमत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में हो रही है। इस नीलामी में सभी 10 टीमों के पास कुल 262.95 करोड़ रुपये थे और इस पर्स से अधिकतम 77 खिलाड़ी खरीदे जा सकते थे। 

अब तक मिचेल स्टार्क सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें 24.75 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। वहीं, पैट कमिंस को 20.50 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

  • इस सेट में वह आलराउंडर खिलाड़ी शामिल हैं, जो अब तक देश के लिए नहीं खेले हैं। 
  1. मोहम्मद अर्शद खान : 20 लाख बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को कोई खरीदार नहीं मिला। 
  2. सरफराज खान : 20 लाख बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया। 
  3. राज अंगद बावा : 20 लाख बेस प्राइस वाले आलराउंडर को किसी टीम ने नहीं खरीदा।
  • इस सेट में वह बल्लेबाज शामिल होंगे, जो अब तक अपने देश के लिए कोई मैच नहीं खेले हैं। 
  1. शुभम दुबे : 20 लाख बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को खरीदने में दिल्ली और राजस्थान ने खास दिलचस्पी दिखायी। अंत में 
  2. राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 5.8 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। 
  3. रोहन कुन्नुमल : 20 लाख बेस प्राइस वाले रोहन कुन्नुमल को किसी टीम ने नहीं खरीदा। 
  4. सौरव चौहान : 20 लाख बेस प्राइस वाले सौरव को खरीदार नहीं मिला। 
  5. प्रियांश आर्या : 20 लाख बेस प्राइस वाले आर्या को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा। 
  6. मनन वोहरा : 20 लाख बेस प्राइस वाले मनन वोहरा को भी खरीदार नहीं मिला। 
  7. समीर रिजवी : 20 लाख बेस प्राइस वाले रिजवी को खरीदने के लिए चेन्नई और गुजरात के बीच होड़ लगी। अंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस टीम को 8.4 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। वह अपने बेस प्राइस से 42 गुना ज्यादा कीमत पर बिके। 
  8. अंगकृष रघुवंशी : 20 लाख की बेस प्राइस वाले इस युवा खिलाड़ी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेस प्राइस पर खरीदा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse