एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने सोमवार रात और मंगलवार को हरहिरगंज व छतरपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया।
इस दौरान हरिहरगंज में 40 वाहनों की जांच की गयी व 23 वाहन जब्त किये गये। इसी तरह छत्तरपुर में 68 वाहनों की जांच की गयी और इन वाहनों चालकों से बतौर जुर्माना 87 हजार रुपये की वसूली की गयी।
इस संबंध में डीटीओ श्री हुसैन ने कहा कि यह अभियान आगे भी इसी तरह चलाया जायेगा। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों व संचालकों से वाहन के परमिट व फिटनेस से संबंधित सारे कागजात दुरुस्त करने के पश्चात ही वाहन का परिचालन करने की अपील की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse