मारवाड़ी +2 विद्यालय, रांची छात्रों ने किया औद्योगिक भ्रमण

 

टीम एबीएन, रांची। शल विकास योजना के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशानुसार विभिन्न स्कूलों में चल रहे वोकेशनल एडुकेशन के अंतर्गत मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय, रांची के 9th से 12th तक के छात्र-छात्राओं को कराया गया।

जिसमें उनकी प्रशिक्षक, पूनम कुमारी, भी शामिल थी। दिनांक 18/12/2023 को मारवाड़ी +2 स्कूल  ने उत्कृष्टता की दिशा में नई कदम उठाते हुए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया। यह भ्रमण झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम, टाटीसिल्वे रांची में संपन्न हुआ।

इस औद्योगिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंडस्ट्री से रूबरू करवाना था ताकि भविष्य में जब पाठ्यक्रम समाप्त होने के बाद अलग अलग क्षेत्र में भविष्य निर्माण हेतु विद्यार्थी जायें तो उनको पहले से मालूम हो कि संस्थाएं कैसे काम करती है वहां क्या सब काम होता है। साथ ही किस तरह के व्यावहारिक व संस्थागत व्यवस्थाओं का पालन करना होता है। पंकज जी के नेतृत्व में छात्रो ने भ्रमण किया।

इस भ्रमण ने हमारे छात्रों को शिक्षात्मक और सामाजिक दृष्टि से लाभ प्राप्त करने का मौका दिया। प्रधानाध्यापक आशीष कुमार के नेतृत्व में वोकेशनल ट्रेनर पूनम कुमारी और अम्बरीन ताबा के साथ विद्यार्थियों ने इस भ्रमण से बहुपयोगी अनुभव प्राप्त किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse