टीम एबीएन, रांची। पूरे भारतवर्ष के वस्त्र निर्माता के द्वारा स्वर्ण भूमि वेंकट हॉल में कलर्स के द्वारा व्यापार मेला का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, फेडरेशन चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, सचिव परेश गट्टानी, मुकेश काबरा, विक्रम खेतावत, प्रदीप नर्सरिया इत्यादि प्रमुखजनों ने संपन्न कराया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जितने भी भारतवर्ष में वस्त्र निर्माता हैं, वह एक छत के नीचे वस्त्र से संबंधित व्यापार मेला लगाते हैं जो विगत 4 साल से लगातार होते आ रहा है। इस आयोजन में पूरे झारखंड से वस्त्र विक्रेता भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम 18 और 19 दिसंबर तक चलेगा।
आधुनिक समय में बदलते माहौल के साथ इस प्रकार का मेला व्यापारियों के लिए बहुत ही फायदेमंद प्रतीत होता है। इस कार्यक्रम का आयोजन कलर्स के प्रोजेक्ट सोहन लाल दारूका करता है।
मौके पर मनमोहन मोहता, प्रमोद सारस्वत, मुरारी लाल अग्रवाल, प्रवीण लोहिया, प्रवीण छाबड़ा, राजेश पोद्दार इत्यादि व्यापारियों की उपस्थिति में शंखनाद बजाकर विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse