टीम एबीएन, कोडरमा। भारत सरकार द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है। भारत मंडपम्, प्रगति मैदान, न्यू दिल्ली से माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार नरेंद्र मोदी के ने संकल्प सप्ताह कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
संकल्प सप्ताह कार्यक्रम को लेकर आयोजित आनलाइन समारोह को कोडरमा जिला स्तरीय पदाधिकारी और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी व स्थानीय जन-प्रतिनिधि जुड़कर उनके संबोधन को सुना और माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन में आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम के उद्देश्य को जाना।
आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत दिनांक 03.10.2023 से लेकर 09.10.2023 तक प्रखंड स्तर पर संकल्प सप्ताह के कार्यक्रम चलाया जायेगा। उप विकास आयुक्त, उप विकास आयुक्त ऋतुराज ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत कोडरमा जिले के दो प्रखंड (जयनगर व मरकच्चो) का चयन किया गया है।
आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत दिनांक 03.10.2023 से लेकर 09.10.2023 तक प्रखंड स्तर पर संकल्प सप्ताह के कार्यक्रम चलाया जायेगा और संकल्प सप्ताह के लिए कई गतिविधियां सुनिश्चित की जायेंगी।
जिसके तहत संबंधित अधिकारी अपनी-अपनी गतिविधियां आयोजित करें, संकल्प सप्ताह में स्वास्थ्य, आजीविका, स्वच्छता, कृषि, शिक्षा आदि से संबंधित कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जायेंगी।
उन्होंने बताया कि संकल्प सप्ताह के तहत 3 अक्टूबर को संपूर्ण स्वास्थ्य-एक संकल्प का आयोजन सभी हेल्थ एवं बेलनेस सेंटरों पर एवं पीएससी पर किया जायेगा, जिसके तहत एएनसी क्लीनिक, टीकाकरण, एनीमिया टेस्ट एंड ट्रीटमेंट, टीबी स्क्रीनिंग आदि गतिविधियां आयोजित होगी।
4 अक्टूबर को सुपोषित परिवार-पोषण मेला का आयोजन होगा, जिसमें चौपाल पे बात-संतुलित आहार, मेरा पोष्टिक बगीचा, अन्नप्राशन पोषण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा, यह कार्यक्रम सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित होंगे।
5 अक्टूबर को स्वच्छता आधारित कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन होगा, जिसमें घर, गांव और पंचायत को स्वच्छ बनाये जाने के लिए अभियान की शुरुआत की जायेगी तथा स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह कार्यक्रम पंचायत भवन पर आयोजित कराये जायेंगे।
6 अक्टूबर को ग्राम पंचायत भवन पर कृषि महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें कृषि से संबंधित गतिविधियां आयोजित होगी एवं कृषि मेला लगाया जायेगा।
7 अक्टूबर को प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में शिक्षा एक संकल्प से संबंधित कार्यक्रम संपन्न होंगे। 8 अक्टूबर को आजीविका आधारित समृद्धि दिवस का आयोजन पंचायत भवन पर होगा, जिसमें रोजगार संसाधनों से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
9 अक्टूबर को संकल्प सप्ताह-समावेश समारोह का आयोजन होगा, इसके तहत ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा सप्ताह अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों पर चर्चा एवं समीक्षा के साथ ही ब्लॉक लेबल पर रणनीति बनाने के लिए चर्चा भी की जायेगी।
उप विकास आयुक्त ने संकल्प सप्ताह के संचालन को लेकर जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। संकल्प सप्ताह कार्यक्रम के तहत तिथिवार गतिविधियों को बेहतर तरीके से करने को कहा।
मौके पर जिला परिषद् अध्यक्ष रामधन यादव, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुजूर, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक निवास कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस जेवियर एक्का, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी कृष्णमूर्ति, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, डीपीएम महेश व अन्य मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse