नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए रवाना हुई इंटर कॉलेज की टीम

 

  • 1 से 4 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ के चांपा में होगी विद्या भारती की 34वीं नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप
  • विद्या विकास समिति, झारखंड की ओर से ट्रैकसूट भेंट कर दी गयी शुभकामनाएं

टीम एबीएन, लोहरदगा। छत्तीसगढ़ के चांपा में 1 से 4 अक्टूबर तक आयोजित विद्या भारती की 34वीं नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय, लोहरदगा की टीम रवाना हुई। विद्या विकास समिति, झारखंड की ओर से ट्रैकसूट भेंट कर टीम को रवाना किया गया।

विद्या भारती के नगर क्षेत्र स्थित विद्यालयों के समिति उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद और प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने  ट्रैकसूट भेंट करते हुए शुभकामनाएं देकर टीम को रवाना कियाl टीम में सुजल बाखला, पुनीत उरांव, हरीश उरांव, चरणजीत उरांव, निशित उरांव, रेहान फजल, जितेश उरांव, रोशन कुमार रवि, प्रियांशु उरांव, निखिल भगत एवं अजीत भगत शामिल है। 

टीम मैनेजर आचार्य रितेश कुमार पाठक हैं। मौके पर विद्यालय की खेलकूद एवं शारीरिक प्रमुख यशोदा कुमारी सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी।

उल्लेखनीय है कि बिहार के औरंगाबाद स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 5 एवं 6 अगस्त को आयोजित 34वां क्षेत्रीय (बिहार, झारखंड) वॉलीबॉल प्रतियोगिता (तरुण बालक वर्ग अंडर-19) में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा ने राजकमल धनबाद को पराजित कर चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया थाl

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse