तेरापंथ युवक परिषद ने दो शिविर लगाकर जुटाये 79 यूनिट रक्त

 

टीम एबीएन, रांची। रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव के अंतर्गत रांची में तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आज 2 शिविर संत जेवियर कॉलेज तथा चाणक्य आईएएस एकेडमी में करवाया गया। आज 29 सितम्बर को संत जेवियर कॉलेज तथा चाणक्य आईएएस एकेडमी में रक्तदान शिविर लगाया गया। 

आज दोनों शिविर मिलाकर कुल 127 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया जिसमे से 79 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान करने वालो दाताओं को ब्लड बैंक तथा तेरापंथ युवक परिषद ने प्रमाण पत्र दिया। आज के रक्तदान शिविर करवाने में संत जेवियर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य नाबोर लकड़ा, अतुल गेरा, फादर प्रदीप, डॉक्टर नरेन्द्र सिंह, डॉक्टर संजय घोष, वीरेंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित थे। 

साथ ही चाणक्य आईएएस अकाडेमी में निदेशक अभिनव जी, दीपक जी, उज्ज्वल जी, सदर अस्पताल ब्लड बैंक के मेडिकल टीम से आये रक्तदान प्रभारी गीतांजलि जी, डॉ रुचिका, डॉ अनिरुद्ध जी, लेब टेक्नीशियन राजीव रंजन, विजेंद्र कुमार जगदीश कुमार, तेरापंथ युवक परिषद के संरक्षक कमलेश संचेती, अध्यक्ष ललित सेठिया आदि ने मुख्य सहयोग दिया। 

कल 30 सितंबर को झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ अपर बाजार तथा 01 अक्टूबर को पोद्दार धर्मशाला चुटिया तथा वाईबीएन पब्लिक स्कूल धुर्वा में इनके महत्वपूर्ण सहयोग से कैम्प लगाया जा रहा है। तेरापंथ युवक परिषद के संरक्षक कमलेश संचेती ने बताया कि कई स्टूडेंट मे हीमोग्लोबिन की कमी पायी गयी। 

उन्होंने बताया कि रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है।

उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। 

आज के शिविर के संयोजन में युवक परिषद के मंत्री पंकज बोहरा, अमित बेंगाणी, आकाश बैंगानी, बालवीर बोथरा, विवेक बैंगानी,  विकाश नाहटा, सुरेश जैन, विनय बेगवानी अरिहन्त सिंघवी, कीर्ति बोहरा, राखी भटेरा, प्रिया कोठारी, खुशबू जैन, रिद्धि बांठिया आदि की मुख्य भूमिका रही है। उक्त जानकारी परिषद के मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse