तेरापंथ युवक परिषद ने दो शिविर लगाकर कराया रक्तदान

 

टीम एबीएन, रांची। रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव के अंतर्गत रांची में तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आज 2 शिविर दिगम्बर जैन भवन, हरमू ओर मोशन एजुकेशन लालपुर में करवाया गया। आज 28 सितम्बर को दिगम्बर जैन भवन हरमू रोड तथा कोटा मोशन एजुकेशन लालपुर में रक्तदान शिविर लगाया गया।

आज के शिविर में सदर अस्पताल ब्लड बैंक की टीम डॉ कृष्ण मुरारी सिंह, लेब टेक्नीशियन राजीव रंजन तथा हेल्थ पॉइंट ब्लड बैंक से रक्त शिविर प्रभारी विवेक कुमार, डॉ सुशील लकड़ा, लेब टेक्नीशियन ओम पांडेय आदि ने सहयोग किया। आज दोनों शिविर मिलाकर कुल 62 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान करने वालो दाताओं को प्रमाण पत्र ब्लड बैंक तथा तेरापंथ युवक परिषद ने दिया।

कल 29 सितम्बर को संत जेवियर कॉलेज तथा चाणक्य आईएएस एकेडमी में शिविर लगाया जा रहा है। 30 सितम्बर को झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ अपर बाजार तथा 01 अक्टूबर को पोद्दार धर्मशाला चुटिया तथा वाईबीएन पब्लिक स्कूल धुर्वा में इनके महत्वपूर्ण सहयोग से कैम्प लगाया जा रहा है।

आज के शिविर में कोटा मोशन एजुकेशन लालपुर के निदेशक कृष्णा अग्रवाल, श्रीजैन श्वेतांबर ओसवाल संघ के मंत्री विमल दस्सानी, तेरापंथ सभा के मंत्री विनोद बेगवानी, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष ललित सेठिया, मंत्री पंकज बोहरा, उपाध्यक्ष अमित बेंगाणी आदि ने मुख्य सहयोग दिया।

आज के शिविर के संयोजन में विवेक बैंगानी, विशाल दस्सानी, विकाश नाहटा, सुरेश जैन, अरिहन्त सिंघवी, अमन सेठिया, पूजा नाहटा, नेहा बेंगाणी, दिशा बेंगाणी, अक्षिता नाहटा, रिद्धि बांठिया आदि की मुख्य भूमिका रही है।

रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव के अंतर्गत इस महीने 25 सितम्बर से 01अक्टूबर के बीच अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ युवक परिषद राँची के द्वारा 25 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक  विभिन्न संस्थाओ के साथ मिलकर अलग अलग स्थानों पर रक्तदान कैम्प लगवाये जा रहे हैं। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse