टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में जैन श्वेतांबर तेरापंथ युवक परिषद रांची 25 सितंबर से 01 अक्टूबर तक विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान कैंप लगवा रहा है।
रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव के अंतर्गत इस महीने 25 सितंबर से 01 अक्टूबर के बीच स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार तथा राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के साथ मिलकर पूरे विश्व भर में मेगा रक्तदान शिविर का ड्राइव अभातेयुप के द्वारा चलाया जा रहा है।
रांची में तेरापंथ युवक परिषद कल 28 सितम्बर को दिगंबर जैन भवन हरमू रोड तथा कोटा मोशन एजुकेशन लालपुर, 29 सितम्बर को संत जेवियर कॉलेज तथा चाणक्य आईएएस एकेडमी, 30 सितंबर को झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ अपर बाजार तथा 01 अक्टूबर को पोद्दार धर्मशाला चुटिया तथा इठ पब्लिक स्कूल धुर्वा में इनके सहयोग से कैम्प लगा रही है।
रक्तदान कैंप रांची के मुख्य ब्लड बैंक सदर अस्पताल, रिम्स, हेल्थ पॉइंट, सेवा सदन अस्पताल के मुख्य मेडिकल टीम के महत्वपूर्ण सहयोग से किया जा रहा है।
विभिन्न जगह पर शिविर के आयोजन में झारखंड रत्न अतुल गेरा जी, श्रीजैन श्वेतांबर ओसवाल संघ, थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष, जेवियर कॉलेज के प्रधानाचार्य, इठ स्कूल के प्रधानाचार्य, चाणक्य, मोशन इंस्टीट्यूट के निदेशक, तेरापंथ सभा, साधुमार्गी संघ, महिला मंडल, कनेक्टिंग होप्स, अन्नदातां आदि के मुख्य सहयोग से रक्क्तदान कैम्प इन स्थानों पर लगाया जा रहा है। सभी ने लोगों से रक्तदान शिविर में स्वेच्छिक रक्क्तदान करने हेतु आग्रह किया है।
तेरापंथ युवक परिषद रांची के अध्यक्ष ललित सेठिया, मंत्री पंकज बोहरा, संरक्षक कमलेश संचेती, उपाध्यक्ष अमित बैंगानी, विशाल दस्सानी, विकाश नाहटा, विवेक बैंगानी, सुरेश जैन, अरिहन्त सिंघवी, विनय बेगवानी, उत्तम चोरड़िया, आकाश बेंगाणी, कीर्ति बोहरा आदि के द्वारा विभिन्न जगहों पर रक्तदान शिविर का संयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse