टीम एबीएन, लोहरदगा। केंद्रीय सरना समिति लोहरदगा के तत्वावधान में करमा पूजा समारोह आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर में आयोजित किया गया जहां पर करम डाली को परंपरागत विधि विधान से काट कर लाया गया और अखाड़ा में गाड़ कर व्रत एवम उपवास की हुई कुंवारी लड़कियों द्वारा पूजा अर्चना की गई।
मौके पर विधिवत पूजन एवम करमा की कहानी सामाजिक अगुआ और पाहन बीरी भगत द्वारा सुनाई गई। पूजा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आरक्षी अधीक्षक हारीश बिन जमा व एसडीओ अरविंद कुमार लाल शामिल हुए, जिनका सरना समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। दोनों अतिथियों का स्वागत बुके,अंग वस्त्र व बैच पहना कर किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने आशीर्वचन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि करमा पर्व की एक विशिष्ट पहचान है और आदिवासी समाज प्राकृतिक के बिल्कुल निकट रह कर पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। आदिवासी समाज आपसी प्रेम, भाई चररगी, अनुशासन के मिसाल हैं।
समाज के युवक युवक्तियो को नशापान से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने करमा पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई भी दी। अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने कहा कि करमा पर्व मानव जीवन में खुशी, सुख समृद्धि, प्रेम और सदभाव ले कर आती है।
समारोह में बीएस कॉलेज लोहरदगा के पूर्व प्राचार्य डॉ लोहारा उरांव, श्रम अधीक्षक श्री दिनेश भगत, सरना समिति के मुख्य संरक्षक श्री मनी उरांव, बिफै उरांव,अध्यक्ष श्री रघु उरांव, सचिव श्री शशि कुमार भगत, कोषाध्यक्ष श्री वकील भगत, चोहस उरांव, विनोद उरांव, सुखदेव उरांव, अमित उरांव, पुंकेश उरांव, सुरेंद्र भगत, सोमय उरांव सहदेव उरांव, कलिंद्र उरांव और आदिवासी समाज के तमाम लोग, कॉलेज छात्रावास के युवक/युवतियां काफी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन शंकर भगत और अनिल कुमार भगत द्वारा किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse