लोहरदगा : मैना बगीचा में हर्षोल्लास के साथ मना करमा

 

करमा पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण करने की देती है प्रेरणा : सुखदेव भगत

टीम एबीएन, लोहरदगा। नवयुवक सरना समिति मैना बगीचा के तत्वाधान में वीर बुधु भगत चौक मैना बगीचा में सोमवार देर रात हर्षोल्लास के साथ करमा पूजनोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोहरदगा के पूर्व विधायक सुखदेव भगत, पुलिस अधीक्षक हारीश बिन जमा, अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

भारी बारिश होने के बाद भी करमा महोत्सव में आस्था पर कहीं कोई कमी नजर नहीं आई। व्रत रखने वाली बालिकाओं- महिलाओं ने भक्ति भाव से करमा पूजा स्थल पहुंची। विधि विधान ने पाहन सुभाष उरांव के द्वारा पूजा अर्चना कराया गया एवं शिक्षक सुकरा उरांव द्वारा कथा वाचन किया गया। 

मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि करमा पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण करने की प्रेरणा देता है। सदियों से हमारे पुरखों ने गहन मंथन चिंतन करके प्रकृति के महा शक्ति के गुणो को इस महान महोत्सव का नियम बनाया है। 

इसका विधिवत पालन करने से प्रकृति का संरक्षण होगा। मानव समाज में सद्भाव और अच्छे चरित्र का निर्माण पीढ़ी दर पीढ़ी होता रहेगा। हमारे पूर्वजों के बताये मार्ग पर चलकर हमें अपने समाज के विरासत को संजोकर रखने की आवश्यकता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि करमा आदिवासियों का महान पर्व है यह आपसी भाईचारगी का संदेश देता है। 

अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने कहा कि प्रकृति पर्व को आदिवासी समाज पूरी आस्था के साथ मनाते हैं तथा वारिस, फसल, सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। उल्लेखनीय है कि लोहरदगा में करमा पूर्व संध्या मनाने की परंपरा रही है। पूर्व विधायक सुखदेव भगत एक दशक पूर्व से करमा महोत्सव का कार्यक्रम करमा के दिन प्रारंभ करवाया था। 

पूजन उत्सव कार्यक्रम समाप्त होने के उपरांत गीत- संगीत और नृत्य का कार्यक्रम में नगाड़ा और मंदार की मनमोहक थाप पर सुखदेव भगत पुलिस अधीक्षक अनुमंडल पदाधिकारी सहित काफी लोग घंटों थिरकते रहे। 

कार्यक्रम में लोहरदगा नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष अनुपमा भगत, अभिनव सिद्धार्थ, संदीप गुप्ता, कमलेश कुमार, आलोक कुमार साहू, हाजी सिकंदर अंसारी, कुणाल अभिषेक, सुधीर अग्रवाल, संजय बर्मन, सुबोध साहू, अनिल कुमार, संदीप पोद्दार, मुजम्मिल अंसारी, विजय जायसवाल, राजेश सहाय, कमल किशोर शर्मा, सत्यजीत सिंह, सुधीर टोप्पो, शहादत हुसैन, नागेंद्र साहू, वासुदेव महतो, सोमनाथ दत्ता, संजीव साहू, उदय केशरी, उमेश प्रसाद, रामगी गुप्ता, विनय उरांव, आयोजन समिति के मनोज सोन तिर्की,  मनोज भगत, अमित अंबर, संदीप उरांव, बंधु उरांव, शाश्वत सिद्धार्थ, बिगु उरांव, सुभाष, उरांव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse