दुमका : दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

 

साइबर अपराध के खिलाफ छापेमारी, आरोपी ने अपराध किया स्वीकार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। जिले में पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ छापेमारी कर बड़ी सफलता पायी है। पुलिस इन अपराधियों के पास से दस मोबाइल, टैब, 11 से ज्यादा मोबाइल सीम सहित अलग बैंकों के डेविड कार्ड और नकद 5500 रुपये पुलिस ने बरामद किये हैं। 

पुलिस के अनुसार पकड़े गये दोनों साइबर आरोपी जामताड़ा के करमाटांड़ और गोड्डा के रहने वाले हैं, जो वर्तमान मे दुमका जिले के हंसडीहा इलाके में साइबर का धंधा अपना कर लोगों को चुना लगा रहे थे। पुलिस को इसकी सूचना मिली और डीएसपी विजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर घरों मे छापेमारी की।

पुलिस ने दोनों आरोपी को अलग-अलग स्थानों से धर दबोचा और भारी मात्रा में इलक्ट्रॉनिक समान और दस्तावेज बरामद किये हैं। दुमका जिले के हंसडीहा इलाके में साइबर अपराध में शामिल पुलिस ने दो आरोपी को समान के साथ बरामद किया है। पकड़े गये दोनों आरोपी दुमका जिले के हंसडीहा थाना इलाके में साइबर अपराध कर लोगों को चुना लगाते थे। 

पुलिस को इसकी सूचना मिली और अपराध में प्रयोग भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक समान व बैंक दस्तावेज बरामद किया है। पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार के अनुसार बीते 24 सितंबर को वरीय पदाधिकारी से दूरभाष पर सूचना मिली कि जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम धमानकुंडी में एक साइबर गिरोह द्वारा साइबर क्राइम को अंजाम देने मे जुटे हैं। 

इस मामले को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को कुछ टेक्निकल इनपुट के सहारे पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, दुमका के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन करते हुए साइबर सेल/ टेक्निकल सेल से प्राप्त इनपुट के आधार पर ग्राम धमनाकुंडी स्थित सुमन कुमार मंडल के घर पर छापेमारी कर सुमन कुमार मंडल और मुरली कुमार मंडल को कई सारे अवैध मोबाइल सिम, मोबाईल और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों के साथ संदेहास्पद स्थिति में पकड़ा गया। 

दोनों व्यक्तियों से पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, दुमका ने पूछताछ करने पर दोनों ने साइबर अपराध करने की बात स्वीकार किया। अपने सहयोगी अमरुल अंसारी मधुपुर, देवघर का नाम बताया। जिसके आधार पर दोनो व्यक्तियों 24 वर्षीय मुरली कुमार मंडल, जो जामताड़ा जिले के हेट करमाटांड़ और 25 वर्षीय सुमन कुमार, जो गोड्डा जिले के थाना पौडेयाहाट थाना इलाके के कठौन गांव का रहने वाला है। दोनों आरोपी दुमका जिले के हंसडीहा थाना इलाके के धमनाकुंडी गांव से गिरफ्तार किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse