श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा के प्रथम वर्षगांठ पर हुआ आशीर्वाद कार्यक्रम

 

  • दोनों अन्नपूर्णा सेवा में अब तक 2 लाख से भी अधिक लोगों ने किया भोजन : सुरेश चंद्र अग्रवाल

टीम एबीएन, रांची। पहाड़ी रोड स्थित तिरुपति मंदिर के सामने मे श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में संचालित एवं स्व० सत्यनारायण नारसरिया एवं स्व० शारदा देवी नारसरिया की स्मृति में उनके परिवार के सौजन्य से अन्नपूर्णा भोजन सेवा के दूसरे अन्नपूर्णा सेवा केंद्र का 1 वर्ष पूरे हुए। 

इस अन्नपूर्णा सेवा केंद्र के प्रथम वर्षगांठ पर एक आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. सत्यनारायण नारसरिया एवं स्व.शारदा देवी नारसरिया के फोटो पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी। 

तत्पश्चात अन्नपूर्णा सेवा मे 1 वर्ष से भोजन बनाने वाले सभी 5 सेवादारों को पुष्प गुच्छ एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने की।

सुरेश चंद्र अग्रवाल ने अन्नपूर्णा सेवा के प्रथम वर्षगांठ पर बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समाज की सेवा में यथासंभव योगदान देना चाहिए नर सेवा नारायण सेवा है। उन्होंने कहा कि 1 वर्ष में इस अन्नपूर्णा सेवा में 75000 से भी अधिक लोगों ने भोजन किया है। 

मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संचालित पुरुलिया रोड स्थित प्रथम स्वर्णभूमि अन्नपूर्णा सेवा मे अब तक 17 माह मे एक लाख पच्चीस हजार से भी अधिक लोगों ने भोजन किया। दोनों अन्नपूर्णा सेवा केंद्र में अब तक 2 लाख से भी अधिक लोगों ने भोजन किया है, उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा सेवा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निरंतर चलते रहेगी।

उन्होंने नारसरिया परिवार तथा इस सेवा में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रदीप नारसरिया एवं रामोवतार नारसरिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन दोनों अन्नपूर्णा सेवा केंद्र का बहुत ही बेहतर एवं सुचारु ढंग से संचालन कर रहा है। तथा हम सभी तन मन धन से पूर्ण सहयोग हमेशा करते रहेंगे। गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है। 

मारवाड़ी सहायक समिति के उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने रांची मारवाड़ी सम्मेलन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मारवाड़ी समाज गरीबों की सेवा का कार्य हमेशा बढ़-चढ़ कर रही है तथा लोगों को प्रेरणा देने का भी कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन मारवाड़ी सम्मेलन के जिला महामंत्री ललित कुमार पोद्दार ने की‌ तथा धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष अशोक नारसरिया ने किया।

मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आशीर्वाद कार्यक्रम में अन्नपूर्णा सेवा के सेवा प्रमुख मनोज रूईया, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, रमेश बंका, सांवरमल बुधिया, एवं उपस्थित सभी आगंतुक अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र ओढाकर सम्मानित किया। 

मारवाड़ी सम्मेलन के जिला प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि आज श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा में 225 लाभुकों ने भोजन प्राप्त किया। तथा पुरुलिया रोड स्थित अन्नपूर्णा सेवा केंद्र में 240 लोगों ने भोजन किया।

कार्यक्रम में-पवन कुमार पोद्दार, पवन शर्मा, विनोद कुमार जैन, ललित कुमार पोद्दार, अशोक नारसरिया, प्रदीप राजगढ़िया, प्रदीप नारसरिया, रामोवतार नारसरिया, अभिषेक नारसरिया, निर्मल बुधिया, विजय  कुमार खोवाल, मनोज चौधरी, प्रमोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, द्वारका अग्रवाल, मनोज रूईया, संजय सर्राफ, रमेश बंका, सांवरमल बुधिया, प्रीति नारसरिया, स्नेहा नारसरिया, आदि के अलावे अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse