आज से कांटा टोली चौक से बहु बाजार तक सभी वाहनों के परिचालन पर रोक

 

ट्रैफिक रूट में बदलाव

टीम एबीएन, रांची। रांची में कांटा टोली में फ्लाईओवर निर्माण को लेकर लेकर शुक्रवार से कांटा टोली चौक से लेकर बहु बाजार तक शुक्रवार से सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गयी है। रात दस बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक बस, ट्रक समेत अन्य प्रकार के वाहन इस मार्ग में नहीं चलेंगी। यह व्यवस्था दिसंबर तक रहने की उम्मीद है। इस संबंध में ट्रैफिक एसपी हारिश बिन जमा ने आदेश जारी किया है।

ट्रैफिक एसपी हारिश बिन जमा की ओर से जारी आदेश के अनुसार कांटा टोली फ्लाईओवर के लिए खड़े किये गये पीलर में लांचिग ग्रीडर का कार्य कोकर शांति नगर से शुक्रवार रात से शुरू किया जायेगा। बताया जा रहा है कि लॉन्चिंग ग्रीडर का कार्य कांटा टोली चौक तक दो से तीन महीने में पूरा कर लिया जायेगा। इसके बाद कांटा टोली चौक से बहु बाजार मार्ग में यह काम चलेगा। 

संभावना व्यक्त की जा रही है ठेका लेने वाली कंपनी दिसंबर तक यह काम पूरा लेगी। इसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कर दिया जायेगा। बता दें कि इस संबंध में जुडको ने डीसी, नगर आयुक्त, एसएसपी और ट्रैफिक एसपी को पत्र लिखकर यातायात व्यवस्था में कांटाटोली में बंद करने का अनुरोध किया गया था।

ऐसी होगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था

खेलगांव से कांटा टोली होकर आवागनम करने वाले सभी वाहन खेलगांव, टाटीसिलवे, दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम होते हुए गंतव्य तक जायेंगे। दुर्गा सोरेन चौक से कांटा टोली होकर जाने वाले सभी वाहन टाटीसिलवे, खेलगांव होकर अपने गंतव्य तक जायेंगे। दुर्गा सोरेन चौक से खादगढ़ा बस स्टैंड तक आने-जाने बसों को सिर्फ खादगढ़ा बस स्टैंड के निकास द्वार से प्रवेश करने की छूट रहेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse