एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। विपक्ष के कई प्रमुख राजनीतिक दल आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा और पीएम मोदी को कड़ी चुनौती देने के मकसद से एक मजबूत मोर्चा बनाने की रणनीति पर शुक्रवार को यहां मंथन करेंगे। विपक्ष के सूत्रों का कहना है कि विपक्षी नेताओं की मंत्रणा के दौरान नेतृत्व संबंधी सवालों को दरकिनार कर मिलकर मुकाबला करने की रणनीति पर ध्यान केंद्रित होगा।
बैठक में केंद्र की नीतियों और भाजपा के विरोध में होने वाली विपक्षी एकता को लेकर चर्चा की जायेगी। बैठक सीएम आवास में सुबह 11 बजे से होगी। नीतीश कुमार ने बैठक का रोड मैप तैयार कर लिया है और लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के खिलाफ तमाम दलों का एक मजबूत संगठन बनाने पर चर्चा की जायेगी।
नीतीश की पहल पर इस बैठक को अहम माना जा रहा है। बैठक में भाग लेने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, पीडीएफ प्रमुख महबूबा मुफ्ती समेत कई नेता पहुंच चुके हैं।
हेमंत समेत कई दिग्गज आज पहुंचेंगे
विपक्षी दलों की बैठक में भाग लेने सीएम हेमंत सोरेन, शुक्रवार सुबह पटना पहुंचेंगे। बैठक में भाजपा विरोधी 18 विपक्षी दलों के नेताओं का जमावड़ा होगा। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद संजय सिंह, सांसद राघव चड्ढा, नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला सहित वामदल के कई नेता शामिल हो रहे हैं। राहुल गांधी, मलिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, राकांपा सुप्रीमो शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, सीएम एमके स्टालिन 23 को सुबह पटना पहुंचने वाले हैं। राकांपा सुप्रीमो शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, सीएम एमके स्टालिन भी 23 को पहुंचेंगे।
ममता पहुंची
बैठक से एक रोज पहले ही ममता बनर्जी पटना पहुंची और लालू यादव से मिलीं। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी उनकी मुलाकात की। अतिथियों के लिए स्टेट गेस्ट हाउस में रहने की व्यवस्था की गयी है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।
बैठक सीएम आवास में होगी । कोशिश होगी कि लोकसभा की अधिकांश सीटों पर विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार दिया जा सके। पटना में विपक्षी दलों की बैठक को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है। राजधानी पटना में विपक्षी दलों के नेताओं के पोस्टर कई जगह दिख रहे हैं।
आरएलडी चीफ जयंत चौधरी विपक्षी दलों की बैठक में शामिल नहीं होंगे। दरअसल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश की जा रही है।
इसके तहत 23 जून को पटना में 11 बजे से सीएम आवास पर विपक्ष की अहम बैठक होगी। सीएम नीतीश ने बैठक के लिए एक रोडमैप तैयार किया है, जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के साथ विपक्षी दलों का मजबूत गठबंधन बनाने पर चर्चा होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse