टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 5 जून 2023 को गोस्सनर कॉलेज के आइक्यूएसी के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया। मौके पर विभिन्न प्रकार के दर्जनों पौधे लगाये गये। कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर इलानी पूर्ति ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाये रखने के लिए सभी को पौधा लगाने और बचाने की जरूरत है।
मौके पर कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर इलानी पूर्ति, बर्सर वन प्रोफेसर आशा केरकेट्टा, बर्सर टू प्रोफेसर प्रवीण सुरीन, आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉक्टर अजय कुमार, शिक्षक प्रतिनिधि प्रोफेसर अमरदीप टोपनो, कॉमर्स के फैकल्टी इंचार्ज प्रोफेसर श्यामलेश कुमार, बॉटनी विभाग की हेड डॉ मृदुला खेस्स, मानव शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एस के मुर्मू, अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर इवा हांसदा, डॉ मीना तिर्की, प्रोफेसर दिव्य रतन कोनगाड़ी, प्रोफेसर हेमंत टोप्पो, डॉ कोरनेलियुस मिंज के अलावे कॉलेज के सभी विभागों और इंटरमीडिएट के शिक्षकों ने भी पौधरोपण किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse