झारखंड : एक मई से पदयात्रा शुरू करेंगे राज्य के मनरेगा कर्मी

 

टीम एबीएन, रांची। राज्य के मनरेगा कर्मी एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सोमवार को अपनी लंबित मांगों के लिए पदयात्रा करेंगे। झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जॉन पीटर बागे ने कहा कि मजदूर दिवस के दिन से यह पदयात्रा बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातू अड़की से राजभवन तक होगी। तीन मई को राजभवन के समक्ष मनरेगाकर्मी धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि संघ ने पदयात्रा की रूपरेखा तैयार कर लिया गया है। रोड मैप और रात्रि विश्राम के जगह को चिह्नित किया गया। उलीहातू से पदयात्रा प्रारंभ होगा। दोपहर में अड़की प्रखंड में विश्राम के बाद तमाड़ तक पदयात्रा होगी। रात्रि विश्राम तमाड़ में होगा। दूसरे दिन दो मई को पदयात्रा बुंडू प्रखंड होते हुए रामपुर पंचायत तक चलेगी। रात्रि विश्राम रामपुर पंचायत में होगा। तीसरे दिन दुर्गा सोरेन चौक होते हुए राजभवन तक पदयात्रा जाएगी और धरना प्रदर्शन होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse