घर में अकेली रहने वाली महिलाएं हो जायें सावधान, लुटेरी महिलाओं का गिरोह सक्रिय

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कुडू। थाना क्षेत्र में घरों में अकेली रहने वाली महिलाए सावधान रहे। क्योंकि अब रात की बात तो दूर दिनदहाड़े समान और गहने को लूटने के लिए महिला चोर सक्रिय हो गयी है। ताजा मामला रविवार 30 अप्रैल का है। कुडू के अहद कालोनी बंगला मोहल्ला के एक घर मे घुसकर दो महिलाओं द्वारा चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। मुहल्ला निवासी साजिद अंसारी के घर रविवार की सुबह दो महिलाएं घुस गयी। पहले तो घर मे रखे दो मोबाइल फोन पर हाथ साफ किया। लेकिन जैसे ही घर में मौजूद साजिद की मां की नजर इन पर पड़ी दोनों वहां से भाग खड़ी हुई। पीछा कर पकड़ने पर उल्टा दोनो लुटेरी महिलाएं साजिद की मां को ही पटककर उसका गले से चैन खींचने लगीं। बचाव के लिए शोर मचाने पर आसपड़ोस के लोग वहां पहुंचे और दोनों को पकड़कर चोरी हुए मोबाइल लेने के बाद इसकी सूचना कुडू पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को थाना लाया। पूछताछ में दोनों महिलाएं गुलगुलिया निकली। किसी के लिखित आवेदन व केश नही करने के बाद पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया है। इधर, कुडू में महिलाओं द्वारा और दिनदहाड़े इस तरह की घटना से लोग हलकान हैं। खासकर वैसे परिवार जिनके घरों पर सिर्फ महिलाएं रह रही हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse