जानें कब और कहां होगा वितरण एबीएन सेंट्रल डेस्क। अकादमी पुरस्कार अगले साल 10 मार्च को आयोजित किये जायेंगे। आयोजकों ने यह घोषणा की है। एकेडमी आफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने सोमवार देर रात अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में यह खबर साझा की। अकादमी ने बयान में कहा कि एकेडमी आफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज और एबीसी आज घोषणा करता है कि 96वां आस्कर पुरस्कार समारोह 10 मार्च 2024 (रविवार को) को आयोजित किया जायेगा। पुस्कार समारोह ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर से एबीसी और दुनिया भर के 200 से अधिक क्षेत्रों में सीधे प्रसारित किया जायेगा। इस साल आरआरआर के तेलुगु गीत नाटु नाटु ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में आस्कर और तमिल भाषा के वृत्तचित्र द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट श्रेणी में भारत के लिए पहला आस्कर जीता था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse