टीम एबीएन, गिरिडीह। स्थानीय प्रशासन की सतर्कता से सोमवार को दो नाबालिग सगी बहनें परिणय सूत्र में बंधने से बच गयीं। माता-पिता ने गलती स्वीकार बच्चियों को पढ़ाने का वादा किया है। 12 और 14 साल की यह दोनों बहने धनवार थाना क्षेत्र के भलुटांड पंचायत की हैं। इनके माता-पिता करीब हैं। इनकी शादी सरिया के एक गांव में तय हुई थी। सोमवार शाम बारात आनी थी। इसकी सूचना मिलते ही धनवार बीडीओ रामगोपाल पांडेय पुलिस और अपने कर्मियों के साथ बच्चियों के घर पहुंचे और समझाया। माता-पिता ने गलती मानते हुए शादी रद्द कर प्रशासन को बांड भरकर दिया। इस मौके पर बीपीओ मनोज कुमार, पंचायत सचिव जयनारायण रंजन, रोजगार सेवक रामचंद्र पासवान आदि मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse