टीम एबीएन, लोहरदगा। सदर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप पोल संख्या 496/12/13 के समीप दोपहर 2.15 पर चोपन एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गयी। वही महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है।
घटना की जानकारी के पश्चात आरपीएफ के सब इंसेक्टर और जवान एंबुलेंस बुला कर घायलों को सदर पहुंचाया जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया है वहीं महिला के प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे रिम्स रेफर कर दिया है।
महिला और बच्ची की पहचान अब तक नही हो पायी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अपनी बच्ची को लेकर चलती ट्रेन के सामने आत्महत्या के नियत से कूद पड़ी थी। घटना की जानकारी के पश्चात रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर और जवानों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।
घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सक विवेक मधु ने बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी है वही महिला की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। महिला को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया जा रहा है।
वहीं आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर हेमंत कुमार का कहना है कि महिला और बच्ची रेलवे स्टेशन से बहुत पहले ट्रैक पर घायल पाये गये हैं, जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। अभी तक घायल महिला और बच्ची की पहचान नहीं हो पायी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse