कोडरमा : वीर कुंवर सिंह की जयंती पर लोगों को लगाया गया टीका

 

टीम एबीएन, कोडरमा। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में वीर कुंवर सिंह की जयंती सह  विजयोत्सव मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू तथा मुख्य वक्ता नीरज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में नीरज कुमार ने कहा कि इस प्रकार की जयंतियों से भारत मां के प्रति श्रद्धा भाव जगता है। वीर कुंवर सिंह प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान भारत माता के चरणों में समर्पित कर दिया ।80 वर्षों के हड्डी में जागा जोश पुराना था सब कहते हैं वीर कुंवर सिंह भी बड़ा वीर मदार्ना था। 

इस कविता को चरितार्थ करते हुए विद्यालय के भैया बहन ने भी अपने विचार रखे ।मंच संचालन आचार्य प्रदीप कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन रामानुज पांडेय ने किया। आशीर्वचन के रूप में विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा कि हमें वीर कुंवर सिंह के बताये रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए। 

स्वास्थ्य विभाग कोडरमा के द्वारा विद्यालय में पूर्व नियोजित कार्यक्रम कार्यक्रमानुसार टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 400 भैया बहन का टीकाकरण संभव हो सका। शेष भैया बहनों का टीकाकरण दिनांक 25/04/23 को होगा। 

टीकाकरण से पूर्व प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने भैया बहनों को खसरा एवं रुबैला बीमारी के गंभीर स्वरूप को बताया।साथ ही इससे बचने का एकमात्र उपाय टीकाकरण को ही  बताया। भैया बहनों ने भी उत्साहपूर्वक टीकें लगवायें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ दीपक कुमार एवं उनके सहयोगी पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 

मौके पर विद्यालय के आचार्य मनोज कुमार सिंह, विजय मिश्रा, डॉ धीरेंद्र कुमार, दीपक कुमार विश्वकर्मा, उमा शंकर कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, मुरलीधर कुमार, पवन कुमार, श्वेता श्रीवास्तव, रानी प्रसाद, शर्मिष्ठा साहा, सोनी कुमारी, चंद्र कावेरी, अर्चना सिन्हा आदि मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse